Home आस्था पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई

MIRZAPUR NEWS:  भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में नगर के लाल डिग्गी स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष  बृजभूषण सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष  मनोज जायसवाल ,नगर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,नगर मंडल पश्चमी के पदाअधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ माल्यार्पण पुष्पअर्चन कर उनके विचारो को आत्मसात किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पुण्यतिथी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की केन्‍द्र की मोदी सरकार ,प्रदेश के योगी सरकार जन संघ के संस्थापक पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर रही है,अंतिम पायदान पर खड़े आम आदमी को जीवन मे बदलाव प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा गरीबो को छत, उज्ज्वला योजना द्वारा फ्री गैस,आयुष्मान योजना द्वारा 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज पहली बार मोदी योगी भाजपा सरकार द्वारा हो पाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल  ने कहा की पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जातिवाद के घोर विरोधी थे,समतामूलक समाज के पक्षधर थे,मां भारती के सेवा के लिए उन्होंने अपना पुरा जीवन समर्पित किया। सादा जीवन उच्च विचार, दृढ़संकल्प व्यक्तित्व के घनी थे,नगर अध्यक्ष पश्चमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा  की निष्काम कर्म योगी पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के विचार, स्वदेशी आर्थिक मांडल, राष्ट्रवादी शिक्षा,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मानव केन्द्रीत विकाश पर आधारित थे,वे राजनीती को केवल सत्ता प्राप्ति का साधन, नही बल्कि जन सेवा का माध्यम मानते थे,आज मोदी योगी सरकार आत्मनिर्भर विकसित भारत और समावेशी भारत बनाने के दृढ़संकल्पित है। समर्पण दिवस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से,पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केशरवानी, जिलाकोषाध्यक्ष संजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर ,रूपेश यादव, अजय रंजक, सचिन जायसवाल, ओमप्रकाश मौर्य , शिव  शंकर जायसवाल, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर,पुनीत मिश्रा,सुमन यादव, गोपाल अग्रवाल, अशोक सोनी, बालकृष्ण सोनी ,गुलशन केशरी ,चक्रवीर सिह ,राकेश सोनी, सुन्दरम सोनी ,मलिन मलिक ,मनोज सोनकर ,सभासद सत्यनारायण जायसवाल ,सोनी भारतीय, सुरज गुप्ता ,शिवनारायण राम अग्रहरी ,कामेश्वर पटेल आदीप्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे।