Home इटावा न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ETAWA NEWS: सुलतानपुर चिलकाना में स्थित न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में आज राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर सुंदर राखियां बनाई। राखी प्रतियोगिता में लक्ष्मी ,इशिका, वृंदा, आयत , मिस्टी सैनी,अविका आदि बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विकास कुमार सैनी ने बच्चों को बताया कि राखी का त्यौहार भाई बहन का  पवित्र त्यौहार है उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों जैसे खेल कूद, कला, मेहंदी ओर राखी जैसी प्रतियोगिताओ मे भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के उपरांत विकास कुमार सैनी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर   समस्त स्टाफ मौजूद रहा।