Home उत्तर प्रदेश न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व माननीय जनपद न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ के निर्देशन में रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और वन विभाग की टीम ने परिसर के खाली स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए आम जनता से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) अखिलेश कुमार पाण्डेय, अपर जनपद न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार, कनिष्क कुमार सिंह, प्रभारी सचिव अरुण कुमार चतुर्थ, वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश सहित तमाम न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।