PRATAPGARH NEWS: बीआरसी केंद्र लालगंज पर गुरूवार से ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय वंडर बाक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नौनिहालों को खेल खेल में पढ़ाने को लेकर वंडर बाक्स के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गयी। बतौर प्रशिक्षक एआरपी ऋषि द्विवेदी, विकास सिंह व शैलेष गुप्ता ने आंगनबाडी कार्यकत्रियों व शिक्षकों को वंडर बाक्स की विभिन्न विधाओं जैसे अक्षर ज्ञान, प्यासा कौन, पैग बोर्ड आदि के बारे में प्रशिक्षित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने नौनिहालों की शिक्षा की मजबूती पर जोर दिया। उन्होने कहा कि नौनिहालों की मजबूत नींव से ही उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकेगा। इस मौके पर उमा तिवारी, कांती मिश्रा, धर्मा देवी, हरिश्चंद्र यादव, कुसुम मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, मोहित कौशल आदि मौजूद रहे।







