यातायात नियमों के उलंघन में 17 चारपहिया वाहनों का भी किया गया चालान
BHADOHI NEWS: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के क्रम में जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को इस अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन में 160 वाहनों का चालान किया गया। जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत थानों की पुलिस टीम द्वारा एव क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस के नेतृत्व में ट्राफिक पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां पर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही चेकिंग कर नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उक्त अभियान के कार्रवाई के क्रम में यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 160 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा 143 बाइकों का चालान किया गया। जबकि थाना चैकी-3, थाना सुरियावां-12 व महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा 2 बाइकों का चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने पर 17 चार पहिया वाहनों का चालान भी किया गया है। क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिंह ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातयात नियमों का पालन करे। कार व चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करे। भदोही पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए 112 कॉल करें।







