Home उत्तर प्रदेश नैतिक और संस्कारिक शिक्षा से ही होगा उत्थान: राणा प्रताप मिश्र

नैतिक और संस्कारिक शिक्षा से ही होगा उत्थान: राणा प्रताप मिश्र

स्व. यशवर्धन राय की पुण्यतिथि पर हुआ पौधरोपण, वितरित हुई शिक्षण सामग्री

KUSHINAGAR NEWS: शनिवार को यशवर्धन राय मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वर्गीय यशवर्धन राय की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर फाजिलनगर विकास खंड के संविलियन विद्यालय, गौराखोर  में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर परविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी किया गया। साथ ही साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यावती देवी महाविद्यालय, तमकुहीराज के शिक्षक राणा प्रताप मिश्र ने कहा कि पुण्यतिथि पर शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े इस प्रकार के आयोजन सराहनीय हैं। नैतिक और संस्कारिक शिक्षा से राष्ट्र और परिवार का उत्थान होगा। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे चलकर देश व समाज का नाम रोशन करने की अपील की। संचालन फाउंडेशन के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापिका इंद्रावती देवी द्वारा किया गया, जबकि आभार ज्ञापन शिक्षिका मधुलिका ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्र कुमार मिश्र, नयनतारा सिंह, प्रीति पांडेय, नयनपति देवी, निर्मला देवी, गौरी मिश्रा, द्रौपदी देवी, शकुंतला देवी, मनीषा देवी, घुरऊ उपस्थित रहे।