KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में नीम का हरा पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने जांच पड़ताल के बाद पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गए है। सैनी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, हमराह विनीत कुमार सरकारी गाड़ी से चालक मोहित कुमार के साथ शनिवार को गस्त पर देव, इस दौरान उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मुखबिर की सूचना पर गुलामीपुर गांव में कट रहे हरे नीम का पेड़ के पास पहुंचे और वहां मौजूद कुल्हाड़ी , मशीन बरामद कर पांच व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ के बाद उप्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ के दौरान अपना नाम पता दारानगर निवासी सोनू दूबे व जितेन्द्र कुमार , शादीपुर निवासी सोमनाथ व छोटेलाल, फतेहशाह का पुरवा निवासी राजू बताया है।







