ग्रामीणो ने टेकीपट्टी गांव मे किया हंगामा,कार्य रोकवाने की चेतावनी
PRATAPGARH NEWS: इन दिनो क्षेत्र मे श्रीरामवनगमन मार्ग का निर्माणकार्य अयोद्धा से चित्रकूटधाम तक हो रहा है इसी क्रम मे टेकीपट्टी गांव मे आने जाने के लिए सम्पर्क मार्ग बंद हो गया है आने जाने के लिए इस गांव के लोगो को आठ किमी घूमकर यात्रा तय करना पड रहा है इस संबंध मे गांव के पूर्व बीडीसी सुनीलकुमार यादव ने श्रीरामवनगमनमार्ग के टेकीपट्टी गांव मे सडक के दोनो ओर सर्विसरोड बनाए जाने की मांग लिखित प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को दिया है इधर श्रीरामवनगमनमार्ग के प्रोजेक्ट प्रबंधक से भी वार्ता की ग ई है मात्र आश्वासन ही मिला है, आज दोपहर मे किसान सुनीलकुमार यादव, मनोजकुमार यादव, विक्रमादित्य, अनिलकुमार, हरिश्चंद, जगतबहादुर, जीतलाल, राधेश्याम, चंदकेश, राजेन्द आदि ने टेकीपट्टी गांव मे जमकर हंगामा किया व गांववासियो ने कहा कि सडक के दोनो ओर सर्विसरोड बने अन्यथा निर्माणकार्य बंद रहेगा इस पर प्रोजेक्ट प्रबंधक ने फोन पर ग्रामीणो को आश्वासन दिया है कि सडक के दोनो ओर सर्विस रोड बनेगा इस पर गांववासियो का गुस्सा शांत हो गया।







