Home उत्तर प्रदेश निर्माणाधीन प्लाॅट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

निर्माणाधीन प्लाॅट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

JALAUN NEWS: सोमवार से लापता था मृतक तभी घुसिया रोड पर नहर के किनारे स्थित दूध डेयरी के पास निर्माणाधीन प्लॉट में एक युवक का शव पेड से लटका मिलने पर इलाके में हडकंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक बब्बू (35) पुत्र कढोरे निवासी हरिजन कॉलोनी आशीर्वाद होटल के पीछे नया पटेल नगर सोमवार से लापता था। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि उसका भाई शराब का आदी था तथा अधिक शराब पीने के बाद कभी-कभार घर नहीं आता था।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी