Home उत्तर प्रदेश निजी पेड़ काटने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

निजी पेड़ काटने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

FATEHPUR NEWS: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत इजूरा खुर्द गांव में एक महिला ने पड़ोसियों पर बिना अनुमति निजी पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता रानी देवी पत्नी सुभाषचंद्र ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मकान के पीछे लगा हरा-भरा चिलवर (चिलवड़) का पेड़ गांव के ही गोपाल पुत्र स्व. बाबू, जीतेंद्र और रविशंकर द्वारा बिना जानकारी और सहमति के काट दिया गया। आरोप है कि पेड़ को काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए गए। पीड़िता के अनुसार पेड़ की अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये थी। महिला का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपितों से शिकायत की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचकर लिखित तहरीर देकर न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान ग्राम प्रधान प्रियंका कैथल तथा उनके प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर मौके पर जांच की गई थी और आपसी समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुआ। मामले में भाकियू ऐराया ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष ठाकुर उग्रसेन सिंह, महामंत्री अभय राज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित कई ग्रामीण पीड़िता के समर्थन में खड़े हैं और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।