Home उत्तर प्रदेश निजी अस्पताल की लापरवाही से गई एक और युवक की जान, परिजनो...

निजी अस्पताल की लापरवाही से गई एक और युवक की जान, परिजनो का आरोप

FATEHPUR NEWS: फतेहपुर जिले में निजी अस्पतालों की लापरवाहियों से आये दिन लोगों को जान गंवानी पड़ती है, मौत का सिलसिला लगातार जारी रहता है। बताते चलें कि ताज़ा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के करूणा जीवन ज्योति अस्पताल का है जहां सात अगस्त को बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के रहने वाले युवक के पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे इलाज के लिए करूणा जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक अस्पताल संचालक अमित मिश्रा ने इलाज और ऑपरेशन के नाम पर एक लाख रूपए जमा कराए थे और सात अगस्त शाम को ही युवक का ऑपरेशन कर दिया और आठ अगस्त को हालत बिगड़ने पर डॉक्टर से संपर्क किया गया तो डॉक्टर अमित मिश्रा ने बेटे के साथ मारपीट भी की है और पीड़ित परिवार ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली, हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। बतादें कि अस्पताल संचालक डॉक्टर के ऊपर पहले भी अस्पताल में मौत के मामले में मुकदमा दर्ज है, जिस मामले में डॉक्टर जमानत पर चल रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि चार बहनों में एकलौता बेटा था, बेटा का क्रिया कर्म करने के बाद अब पूरे मामले की शिकायत की है, जो गलत इलाज की भेंट चढ़ गया है। पीडित परिवार ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।