ETAWA NEWS: इण्डियन रेडकॉस सोसायटी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जागृति समिति ने सयुक्त रूप से पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन नारायण कालेज साइंस एण्ड आर्ट के प्रागंण में कालेज के चेयरमैन इन्जी. हरिकिशोर तिवारी व वरिष्ठ भाजपा नेता की देखरेख में आयोजित हुआ। नारायण कालेज साइंस एण्ड आर्ट के बाइस चेयरमैन इन्जी. अंकित तिवारी ने पौधों का रोपण करने के दौरान कहा कि मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधों से अनंत लाभ प्राप्त होते है जीवन शब्द वास्तव में दो शब्दो से बना है जीव व वन यानि जीवन। डा. केके सक्सेना चेयरमैन इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी व उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद ने बताया कि मानव जीवन में पेड़ पर्यावरण को ठन्डा तथा मानसिक शांति देने में कारगर होते है। डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य ने पौधो के अनेकों लाभो की जानकारी देते हुए कहा वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने का मुख्य कारण वनो की कटाई है। डॉ. हरीशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अपना दल (एस) / सचिव इण्डियन रेडकॉस सोसायटी ने कहा मनुष्य के जीवन की हर धड़कन का आधार पेड पौधे और वनास्पतिया है। पौधारोपण एवं पर्यावरण गोष्ठी को सफल बनाने में श्रद्धा पटेल संचालिका व्यूटी मंत्रा मेकओवर एण्ड एकेडमी, मुकेश कुमार, शुभी पटेल, प्रताप सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।







