Home उत्तर प्रदेश नाम बढ़ाने को बूथों की गलियों में पहुंचे कार्यकर्ता, अन्नू श्रीवास्तव ने...

नाम बढ़ाने को बूथों की गलियों में पहुंचे कार्यकर्ता, अन्नू श्रीवास्तव ने भरवाए फार्म-6

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया सक्रियता का पाठ
FATEHPUR NEWS:  गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अभियान के द्वितीय चरण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर नए मतदाताओं से फार्म-6 भरवाए। इस दौरान नगर उत्तरी के बूथ संख्या 66 पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के दिशा-निर्देश पर 29 व 30 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म-6 भरवा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 30 जनवरी को भी पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर प्रवास कर फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। वहीं जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विधानसभाओं के शक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग की गई। इस अवसर पर एसआईआर अभियान जिला संयोजक मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव धीरू, संजय श्रीवास्तव, शीतला पांडेय, शरद श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, बलराम द्विवेदी, अंकित गुप्ता, गौरव मिश्रा, प्रवीण सिंह, रवी श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज, दीपक पटेल, तनिष्क मिश्रा, अंजली पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।