AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से 25 जुलाई को आवेदक की नाबालिग पुत्री के गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 421/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था मुकदमा उपरोक्त में नाबालिग गुमशुदा की तलाश व पतारसी-सुरागरसी हेतु थाना स्थानीय पर 3- टीमें गठित की गयी टीमों द्वारा दिनाँक 09.08.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अनुराग राजपूत उर्फ गोरा पुत्र राजू सिंह राजपूत निवासी कामरेजकीम थाना कौशम्बा जिला सूरत (गुजरात) उम्र करीब 20 वर्ष को कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। अपह्रत नाबालिग बच्ची को अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त अनुराग उपरोक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







