Home उत्तर प्रदेश नाबालिक किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

नाबालिक किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी गुरुवार को घर से लापता हो गई, परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी राम सिंह पुत्र स्व सुखलाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गुरुवार की शाम साढ़े छः बजे से लापता है, पीड़ित के मुताबिक उसकी पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।