Home उत्तर प्रदेश नानी के घर जा रहे 5 वर्षीय बालक की पानी‌ मे डूबने...

नानी के घर जा रहे 5 वर्षीय बालक की पानी‌ मे डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

मोहल्ले में भरे पानी में डूब कर पांच वर्षीय बच्चे की मौत  पास में ही मां-बहन के साथ पैदल नानी के घर जा रहा था बालक

JALAUN NEWS: कोंच। मां और बहन का ऐसा साथ छूटा कि पांच वर्षीय बच्चे की सांसों की डोर ही टूट गई। मोहल्ले में भरे पानी में डूबकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां और बहन के साथ पैदल पैदल पास में ही नानी घर जा रहा था, बताया गया है कि बच्चा पीछे रह गया और रास्ते में भरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब दोनों नानी के घर पहुंच गए और बच्चा नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हो गई। कुछ देर बाद बालक पानी में डूबा मिला। इलाकाई लोग सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ व कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के गांधी नगर निवासी सरू सिंह राठौर की पत्नी नीलम सिंह शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी बेटी अनुष्का राठौर (9) व बेटा अंशु (5) को लेकर पास में  गोखले नगर में अपनी नानी रामकुमारी के यहां पैदल पैदल जा रहे थे। इलाके में पिछले कई दिनों से मलंगा नाले का पानी भरा है। तभी अंशु पीछे रह गया और मां-बहन दोनों नानी के घर पहुंच गए। कुछ देर तक अंशु नहीं पहुंचा तो मां-बहन उसे खोजने में लग गई। कुछ देर बाद अंशु रास्ते में भरे पानी में पड़ा मिला। इलाकाई लोग तत्काल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बच्चा पीछे रह गया और रास्ते में किसी गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। अंशु दो भाई व दो बहनें थे। पिता मजदूरी करता है। मां दिमागी रूप से कमजोर है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।