SAHARANPUR NEWS: नागल जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा देवबंद के तत्वावधान में घर घर यज्ञ, हर घर यज्ञ कार्यक्रम के तहत आमकी दीपचंदपुर में 80 घरों में एक साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ उपरांत आयोजित एक सामूहिक कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सुरेंद्र आर्य व मुकेश आर्य भजनोपदेशक ने भजनों के माध्यम से समाज में तरह तरह के नशों की बुराई का उल्लेख करते हुए उन्हें जड़ से समाप्त करने के उपायों पर प्रकाश डाला।
आर्य विद्वान विनित आर्य, डॉ सुरेंद्र आर्य, प्रभात आर्य ने कहा कि तमाम बुराइयों की जड़ नशा है। इस दौरान वैद्य राम कृष्ण मुनि जी, अमरीश आर्य, मुकेश प्रधान, विनोद आर्य, विजयपाल आर्य, अजब सिंह आर्य, राजवीर प्रधान आदि रहे।







