Home उत्तर प्रदेश नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण  का हुआ भव्य शुभारम्भ

नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण  का हुआ भव्य शुभारम्भ

PRATAPGARH NEWS: 25 जुलाई को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बहोरिकपुर में 5 दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभ आरम्भ हुआ इस प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक, शिक्षिका, एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। कुल पांच बैचों में 50 – 50 की संख्या में दो कक्षाओं में प्रशिक्षण होना है। प्रशिक्षण प्रारम्भ से पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं मालार्पण किया गया। अगले क्रम में प्रतिभागियों के पंजीकरण करते हुए उन्हें स्टेशनरी वितरित की गयी। ततपश्चात सन्दर्भदाताओं के परिचय के साथ ही समस्त प्रतिभागियों के परिचय सत्र बहुत ही आनन्दमयी तरीके से सम्पन्न हुआ। परिचय सत्र के बाद प्रथम सत्र के शुभारम्भ में ही प्रशिक्षण की सम्पूर्ण रूपरेखा से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को परिचित कराया गया। अगले सत्र में पाठ्य पुस्तक वीणा 1 एवं कार्यपुस्तिका पर समझ विकसित की गयी और इसके बाद गणित की पाठ्यपुस्तक गणित मेला पर चर्चा की गयी। आज प्रथम बैच के प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में कुल 100 शिक्षक साथियों का पंजीकरण करते हुए 50 50 के बैच में 2 अलग कक्षों में संचालित किया गया।
  आज प्रारम्भ हुए पहले दिवस के प्रशिक्षण में विकासखण्ड के मुखिया खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र, समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन- बबलू सोनी, राहुल मौर्य, सन्तोष कुमार, विनोद कुमार यादव, रमाकान्त मिश्र व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकरन सरोज, मन्त्री विजय कुमार यादव, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार, PSS अध्यक्ष विनोद कुमार सरोज, पूर्व ARP बाबागंज अशोक सरोज, विशेष शिक्षक हिमांशु रंजन मिश्र, विनोद कुमार, बीआरसी पर कार्यरत समस्त कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्रतिभागी गुरुजन उपस्थित रहे।