Home उत्तर प्रदेश नवीन नामांकन के लिए घर-घर पहुंच रहीं शिक्षिका मोहिनी शुक्ला

नवीन नामांकन के लिए घर-घर पहुंच रहीं शिक्षिका मोहिनी शुक्ला

KAUSHAMBI NEWS: नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में नवीन नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षिका मोहिनी शुक्ला द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए उनके द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। शिक्षिका मोहिनी ने बताया कि अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में नामांकित कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों के लिए भयमुक्त एवं आनंददायक वातावरण में खेल-खेल के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है, जिससे उनका ठहराव सुनिश्चित हो सके।
शिक्षिका ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।