Home आस्था नवरात्रि पर्व पर हुआ रासलीला, 23 वर्षों से लगातार जारी है परम्परा

नवरात्रि पर्व पर हुआ रासलीला, 23 वर्षों से लगातार जारी है परम्परा

FATEHPUR NEWS: फतेहपुर के सदर तहसील क्षेत्रांतर्गत तारापुर गांव में नवरात्रि महोत्सव के छठवें दिन भव्य रासलीला और विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक मौजूद रहे। मंच पर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से वातावरण भक्तिपूर्ण हो गया। दुर्गा जागरण युवा कमेटी के उपाध्यक्ष राजू कुर्मी ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक रोजाना देवी पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष प्रेमशंकर जोशी के अनुसार, यह परंपरा पिछले 23 वर्षों से निभाई जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को संस्कृति से जोड़ना है। छठवें दिन मां कात्यायनी की विधिवत पूजा की गई।
विशेष आरती में ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रसाद वितरित किया गया। रासलीला के साथ-साथ भजन-संध्या और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। गांव के सभी वर्गों के लोग इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे गांव में भक्ति, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का माहौल बना हुआ है। इस आयोजन में राजन, देवा, दीपक शुक्ला, पंकज रावत, आशीष सिंह, नीरज प्रजापति, अमन रावत, लकी पटेल, प्रिंशु पटेल, शिवलखन कुशवाहा, चाहत साहू सहित कई भक्तगण सक्रिय रहे।