Home उत्तर प्रदेश नया संसद भवन राष्ट्रवादियों के लिए गौरव- बाहर बैठ विलाप कर रहे...

नया संसद भवन राष्ट्रवादियों के लिए गौरव- बाहर बैठ विलाप कर रहे थे कौरव- केसरी देवी

242
0

प्रयागराज। नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल सम्मिलित होकर दिव्य भव्य एवं अकल्पनीय क्षणों की गवाह बनी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत वासियों को गौरवान्वित होने के लिए नित्य नए अवसर देने की श्रृंखला में संसद भवन की उपलब्धि हर राष्ट्रवादी जनमानस को गर्व से सर ऊंचा करने का एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया जिसका देश एवं पूरा विश्व भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा है। फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने उपरोक्त बयान देते हुए कहा कि नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र वादियों के लिए गौरव और बाहर बैठ विलाप कर रहे थे कौरव की संज्ञा से नवाजते हुए कहा कि संपूर्ण देश विपक्ष के इस कृत्य को गंभीरता से देख और समझ रहा है। जिसका निर्णय 2024 में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर विपक्ष को करारा जवाब देगा। सांसद मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर देशवासियों को नए संसद भवन का उपहार देने के लिए बधाई देते हुए आभार भी प्रकट किया।