Home उत्तर प्रदेश नमकीन लेने आए युवकों ने पैसे मांगने पर गरीब दुकानदार की पिटाई

नमकीन लेने आए युवकों ने पैसे मांगने पर गरीब दुकानदार की पिटाई

पीड़ित का छलका दर्द, बोला– गरीब हूं इसलिए नहीं हो रही सुनवाई

MIRZAPUR NEWS:  सुनील कुमार गुप्ता  थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत मढ़गुड़ा गोपालपुर में नमकीन बेचने वाले एक गरीब दुकानदार की पैसे मांगने पर कथित रूप से पिटाई कर दी गई। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी विंध्याचल पुलिस द्वारा मनबढ़ युवकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित राकेश ने बताया कि 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे तीन युवक पास की दारू की हौली से शराब लेकर उसकी गुमटी पर नमकीन और चना लेने पहुंचे। सामान लेने के बाद जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने भुगतान करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर तीनों युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में उसकी पीठ और पसलियों पर गंभीर चोटें आई हैं। शरीर पर नील पड़ गए हैं और वह कई दिनों से दर्द से परेशान है।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान जयप्रकाश नामक युवक वहां आया और तीनों युवकों को अपने साथ लेकर चला गया। पीड़ित ने इस मामले की लिखित सूचना अष्टभुजा चौकी में दी है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी विंध्याचल पुलिस द्वारा कोई  कार्रवाई नहीं की गई । राकेश का कहना है कि वह न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन गरीब होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।