MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को मीरजापुर के नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के दो वार्डों, गणेशगंज और तरकापुर में निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। आपको बता दें कि गणेशगंज वार्ड में नाली और सीसी सड़क का निर्माण हुआ है, जबकि तरकापुर में सुंदरीकरण कार्य कराया गया है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है।लोकार्पण समारोह में मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, सभासद शिव कुमार सोनी, बबलू सोनकर, नीरज गुप्ता, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण, सम्मानित वार्ड की जनता आदि मौजूद रहे।
वहीं नपाध्यक्ष केशरी के नेतृत्व में मीरजापुर नगर में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है, जिसमें विभिन्न वार्डों में नाली, सड़क और इंटरलॉकिंग कार्य शामिल हैं।







