Home आस्था नगर में किया गया है महाभंडारे का आयोजन

नगर में किया गया है महाभंडारे का आयोजन

VARANASI NEWS: बाबा श्री अमरनाथ धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शिव गौरी मानव समाज सेवा समिति बदायूं तथा शिव परिवार बाबा बड़े शिव धाम द्वारा महाभंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा भगवती नगर बेस कैंप में यात्री निवास पर किया गया है। इस दौरान आयोजित किए जा रहे लंगर के अध्यक्ष पवन जोशी ने बताया है कि देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए 2 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक 24 घंटे अनवरत महाप्रसाद का वितरण करेंगे। जिसमें सेवादार संतोष वर्मा, दीपक सेठ, मनीष सेठ, देवेंद्र सिंह, त्रिवेणी शुक्ला, निलेश सेठ, राधेश्याम मौर्य, विक्रम जोशी आदि द्वारा महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है। लंगर की व्यवस्था सुचार रूप से चलती रहे। इसलिए नितांत भाव से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, दीपक गुप्ता, बाबा लाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रवि पांडेय, प्रमोद सिंह, योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय आदि शिव परिवार के सभी शिव भक्तों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जोशी ने कहा कि यह भंडारा सुगम तरीके से संपन्न होगा।  अगले वर्ष और भी भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा।