Home उत्तर प्रदेश नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

JAUNPUR NEWS: नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, तेल घोटाले, हाल की हत्याओं पर प्रशासन की चुप्पी, जर्जर सड़कों की बदहाली और गोमती घाट के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।शहर कांग्रेस कार्यालय से निकले कार्यकर्ताओं का विशाल जुलूस नगर पालिका परिसर पहुंचा और वहां घेराव कर नारेबाजी की गई। “तेल छोड़ो, गद्दी छोड़ो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने किया।प्रमोद सिंह ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और तेल घोटाले की जांच अब तक नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर और उग्र आंदोलन करेगी। वहीं, आरिफ खान ने गोमती घाट को निजी हाथों में सौंपने को जनता और संस्कृति पर हमला बताया।कांग्रेस नेताओं राकेश सिंह डब्बू, राकेश मिश्रा, विनय तिवारी और देवराज पांडेय ने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया और आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।