Home उत्तर प्रदेश नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, विकास के संकल्प के...

नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, विकास के संकल्प के साथ नई शुरुआत

SIDHARTHNAGAR NEWS:  नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य, हरिचरण कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही एवं उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।शपथ ग्रहण करने वाले प्रमुख सभासदों में पूनम मित्तल, राजेश जायसवाल, बबलू श्रीवास्तव, भानु सिसोदिया एवं महेश प्रसाद शामिल रहे, जिन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय निकाय आमजन के सबसे नजदीक होते हैं और इनके माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सभी नव-शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।