Home उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद के वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पास

नगर पालिका परिषद के वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पास

23,801.00 लाख रुपए का व्यायानुमान व 6,21000.00 लाख रुपया अंत में अवशेष रहने की है उम्मीद

BHADOHI NEWS: नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर की अध्यक्षता में परिषद के सभागार में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पास किया गया। जिसमें 23,801.00 लाख रुपए का व्यायानुमान है। बजट में वर्ष के अंत में 6,21000.00 लाख रुपए अवशेष रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट में निजी श्रोतों एवं शासन द्वारा प्राप्त होने वाली अनुमानित आय से विकास कार्यों एवं जनता की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। फिलहाल बजट में किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है। ईओ ने बताया कि पालिका को वित्तीय वर्ष 2026-27 में अर्जित होने वाली अनुमानित आय
19,623.00 लाख रुपए का आंकलन किया गया है। वर्ष के आरंभ में 4,184.21 लाख का प्रारंभिक अवशेष है। उन्होंने बताया कि जिसके परिक्षेत्र में कर्मचारियों का वेतन आदि के साथ विकास कार्यों पर वर्ष भर में होने वाला व्यय 23,801.00 लाख रुपए का व्ययानुमान है। इस प्रकार से वर्ष के अंत में 4,184.21 लाख रुपए का प्रारंभिक अवशेष है, इस प्रकार कुल आय 23,807.21 लाख रुपए वर्ष 2026-2027 के बजट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ईओ ने बताया कि पेश किए गए बजट में प्राप्त होने वाले धन का 60 फीसदी हिस्सा विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं तथा आवश्यकताओं पर व्यय किए जाने का प्रावधान है। इस मौके पर डॉ.मो.अतहर अंसारी, गुलाम संजरी, हसीब खां, सुफियान अंसारी, नाजिश सेराज, रमेश सरोज, गिरधारी जायसवाल, संजय यादव, अरविंद मौर्य, इसरार अहमद, शबाना राईन, अबरार अहमद, शबाना खानम, अशरफ अली, प्रदीप यादव, मो.अनस अंसारी सहित सभी सभासद व नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारी मौजूद रहें।