पहले दिन मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने किया नारद मोह का मंचन
BHADHOI NEWS: नगर का ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध श्रीरामलीला गुरुवार से प्रारंभ हो गया। लीला के प्रथम दिन नारद मोह का मंचन किया गया। लीला का मंचन मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा बड़े ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान एसडीएम वैदिक मंत्रोच्चार, आरती व दीप प्रज्ज्वलजन के बाद एसडीएम अरुण गिरी ने रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर एसडीएम का स्वागत किया। समिति के उपाध्यक्ष पन्नालाल यादव ने एसडीएम, ईओ नगर पालिका परिषद भदोही धर्मराज सिंह, नगर पंचायत ज्ञानपुर के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को शाल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। वहीं नगर पंचायत नई बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि लालता प्रसाद सोनकर ने आरएसएस के नगर प्रचारक सच्चिदानंद, डीएम सिंह गहरवार, महेंद्र बिंद, गिरधारी जायसवाल, राकेश गुप्ता, अरविंद मौर्या, संजय यादव, नेहरू यादव, प्रदीप यादव को अंगवस्त्र से स्वागत किया। इस मौके पर सत्यशील जायसवाल, सत्यप्रकाश बिंद, विनीत बरनवाल, करुणा शंकर दुबे, सौरभ चैरसिया, कमलेश जायसवाल व कौशल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री सतीश गांधी ने किया।







