Home उत्तर प्रदेश नकदी व जेवर लेकर विवाहिता गांव के एक युवक संग फरार, मुकदमा

नकदी व जेवर लेकर विवाहिता गांव के एक युवक संग फरार, मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता पड़ोस के एक युवक के साथ घर से नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई , विवाहिता की सास ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बहू को भगा ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की एक पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग एक माह पहले उसकी बहू को पड़ोस का एक युवक भगा ले गया , पीड़िता के मुताबिक उसकी बहू घर से 50 हजार की नकदी व जेवर लेकर चली गई , खोजबीन के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बलराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।