Home उत्तर प्रदेश नई कैटरिंग यूनिट रेलवे बोर्ड द्वारा जसरा स्टेशन में खोलने की...

नई कैटरिंग यूनिट रेलवे बोर्ड द्वारा जसरा स्टेशन में खोलने की तैयारी

8
0

जसरा (प्रयागराज)। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के तहत आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों को अब ताजे फल और जूस मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर फ्रूट एंड जूस बार खोलने की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के तहत आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों को अब ताजे फल और जूस मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर फ्रूट एंड जूस बार खोलने की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। इसके लिए रेलवे ने आधिकारिक तौर पर टेंडर आमंत्रित किए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, फिरोजाबाद, फफूंद और मानिकपुर स्टेशन पर जूस एवं फ्रूट बार खोले जाएंगे। स्टॉल का आवंटन पांच वर्षों के लिए किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 11 फरवरी से ई-नीलामी शुरू होगी, जो 12 और 13 फरवरी तक विभिन्न श्रेणियों में चलेगी।
इसके अलावा अलीगढ़, विंध्याचल, इटावा, मिर्जापुर, फतेहपुर, टुंडला, फफूंद और कानपुर अनवरगंज पर मल्टी पर्पज स्टॉल खोले जाएंगे। इन स्टॉल पर यात्रियों को एक ही छत के नीचे दैनिक जरूरतों का सारा सामान मिल सकेगा। सूत्रों की मानें जसरा, चुनार, पनकीधाम, अछल्दा, भरथना, इरादतगंज आदि स्टेशनों पर नई कैटरिंग यूनिट खोली जाएंगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराना और उनके सफर को आरामदायक बनाना हमारी प्राथमिकता है। इन नई इकाइयों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।