KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथू में धोखधड़ी व कूटरचित तरीके से जमीन की लिखापढ़ी कराने एवं पीड़ित को धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सैनी पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं पांच निवासी वैभव पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय ने न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि उसकी मां की मौत के बाद 26 साल पहले कस्बे का एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी , कूटरचित तरीके से वसीयत गढ़कर उक्त जमीन को अपने नाम करा लिया , पीड़ित के मुताबिक जब वह जमीन को अपने नाम कराने तहसील गया तो राजेश कुमार पांडेय के नाम जमीन देख पूछताछ किया तो राजेश कुमार पांडेय गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय के आदेश पर सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के रहने वाले राजेश कुमार पाण्डेय , उपेंद्र कुमार पांडेय व दुर्गा पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







