Home आस्था धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

PRATAPGARH NEWS: बाबा बेलखरनाथ धाम में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। भगवान की विशेष पूजा अर्चना के साथ परिवार व समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।बाबा बेलखरनाथ सेवा समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, उपस्थित भक्तों द्वारा कार्यक्रम का आनंद उठाया गया।कलाकारों द्वारा संगीत के माध्यम से श्रीकृष्ण का गुणगान किया और खूब तालिया बटोरी।मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया गया था।कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी और बद्री गिरी के द्वारा कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।