देश के विभिन्न हिस्सों से आये फरियादियों में तक्सीम हुआ लंगर
PRATAPGARH NEWS: शनिवार को हजरत शहीद शाह कुतुबुद्दीन रहमतुल्लाह का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को धूमधाम मनाया गया। इससे पूर्व अलसुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी हुई। मजार शरीफ पर चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। दुआएं, मन्नते मांगने का यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा।
इस दौरान सबसे अहम देखने को मिला कि खराब मौसम के बावजूद दसों हजार की संख्या में लोग मौजूद रहे और सैकड़ों खाने पीने की दुकाने आबाद हुई, झूला आदि लगे रहे। लोगों ने जमकर खरीददारी की वही बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया।
थाना रानीगंज पुलिस का शान्ति व्यवस्था कायम रखने में अहम प्रयास रहा। इन्तेजामिया कमेटी के सदर अनवार अहमद ने बताया कि उर्स मुबाकरक का आगाज अलसुबह तिलावते कुरआन, मिलाद शरीफ और तकरीरी प्रोग्राम के बाद गुस्ल का एहतराम किया गया। तत्पश्चात देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए लोगों ने चादरपोशी शुरू की और यह सिलसिला पूरी चलता रहा। वही दूसरी तरफ लखनऊ के कव्वाल हुसैल साबिरी तथा अजमेरी के फैजान चिश्ती ने अपनी आवाज से आये हुए जायरीनों के साथ कव्वाली का लुत्फ उठाया। गौरतलब हो कि थाना व तहसील रानीगंज क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में सैकड़ो साल से हजरत शहीद शाह कुतुब उद्दीन का सालाना उर्स मुहर्रम की 15वीं तारीख को मनाया जाता है। बतादें कि उर्स के मौके पर आस्ताना परिसर में दिनभर मेला लगा रहा।
दूरदराज से लगातार लोगों का आने जाने का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। हजारों डेक लंकर तक्सीम किया गया। जिससे आये हुए जायरीनों को किसी तरह की खाने पीने की दिक्कत नहीं हुई। हजरत शहीद शाह कुतुब उद्दीन के आस्ताने पर हाजिरी देने के लिए देश के कोने-कोने से अकीदतमंदों की जुटान हुई। मौसम खराब होने के बावजूद शाम होते ही पैर रखने की भी जगह न बची। बाबा की मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी कर फातेहा पढ़ने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।







