KUSHINAGAR NEWS: लोक गायक साहित्यकार और संगीतकार धीरज राव के जन्मदिन के अवसर पर गोबरही स्थिति दीनानाथ ओझा के वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें धीरज राव के गाने को सुना गया और उनके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुंह मीठा कराया।
बता दें लोक गायक और संगीतकार, साहित्यकार धीरज राव के जन्मदिन के अवसर पर दर्जनों जगहों पर लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगह जगह केक काटा गया और उनके स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के कामना के लिए शिवालय पर जलाभिषेक किया गया। इसी क्रम में गोबरही चौराहे पर स्थित दीनानाथ ओझा के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों के साथ धीरज राव ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर सुनाया और भगवान भोलेनाथ शिव पार्वती की भजन कीर्तन करते हुए गायक धीरज राव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया और हम अपने गाने को सुना कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं इस अवसर पर हेमंत मिश्रा, दीनानाथ ओझा ,राजेश राव, मनोज मिश्रा, आदित्य पांडेय ,चुलबुल दूबे, राधेश्याम गोंड सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







