ग्रामीणों और किसानों की मशक्कत से भूसा बचा, पानी की मोटरों से आग पर पाया काब
PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोरांव के थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसगढ़ी के डीही पटखा गांव में बुधवार सुबह धान की नर्सरी की तैयारी के दौरान कचरा जलाने से अचानक आग फैल गई, जिससे खलिहान में रखा पुआल धू-धू कर जल उठा।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दूधनाथ वर्मा सुबह करीब 9 बजे अपने खेत में धान की रोपाई के लिए नर्सरी तैयार करने हेतु लगभग दस बिस्से जमीन में कूड़ा-करकट जलाकर खेत साफ कर रहे थे। इसी दौरान आग फैलकर खेत के किनारे स्थित खलिहान तक पहुंच गई, जहां पशुओं के लिए रखा पुआल और पास में रखा गेहूं का भूसा इसकी चपेट में आ गया।आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने तत्काल प्रयास करते हुए गेहूं के भूसे को किसी तरह बचा लिया, लेकिन पुआल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की छोटी गाड़ी भी आग पर तुरंत काबू नहीं पा सकी।इसके बाद किसानों ने खेतों में सिंचाई के लिए लगी पानी की मोटरों और पाइपों की मदद से लगातार पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुआल के नुकसान से किसान चिंतित हैं।







