Home उत्तर प्रदेश दो सौ लोगों ने कराई नेत्र शिविर में आंखों की जांच

दो सौ लोगों ने कराई नेत्र शिविर में आंखों की जांच

KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के संविलियन विद्यालय अहिरौली राजा में सोमवार को एक निजी संस्था द्वारा नेत्र शिविर आयोजित किया गया शिविर में दो सौ लोगों का जांच किया गया और दवा वितरण किया गया। बता दें उक्त ग्राम सभा में नेत्र शिविर डाक्टर अवनीश कुमार के देख रेख लगा जिसमें लोगों का नेत्र की जांच किया और लोगों को उचित सलाह दी गई इस दौरान दर्जनों लोगों को चस्मा भी दी गई और दवा भी वितरण किया गया लगभग दो सौ लोगों की नेत्र जांच किया गया बीस रोगियों को चस्मा भी दी गई  और दवा भी वितरण किया गया और दस मरीजों को आंख का आपरेशन करने के लिए चिह्नित किया गया डाक्टर  अवनीश कुमार ने कहा कि आंख को सुरक्षित रखने के लिए समय समय पर आंख को साफ सुथरा रखना चाहिए और हमेशा चस्मा का प्रयोग करने से आंख में धूल से बचत रहती है आंख हमारे शरीर का प्रमुख अंग है  नेत्र शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा टेकुआटार मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने फीता काट कर किया और कहा कि स्वास्थ्य सही रखने के लिए आंख सही रखनी चाहिए इसके लिए समय-समय पर आंख की सफाई और चस्मा का प्रयोग करना जरूरी है। इस अवसर पर डाक्टर विशाल कुमार, संजय कुमार, पवन जायसवाल, अजय जायसवाल, अमरनाथ मदेशिया, दुर्गेश जयसवाल, शौकत अली, गगन प्रजापति, सनी मद्धेशिया, संदीप जयसवाल, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।