KAUSHAMBI NEWS: चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान कोइलहा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “शल्य समागम 2025” व आयुष मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। यह सेमीनार 11 सत्रों में संपन्न हुआ, उद्घाटन सत्र में स्मारिका विमोचन हुआ जिसके मुख्य अतिथि डा.ए के वर्मा (सदस्य,लोक सेवा आयोग) व सभापति प्रो एस के जोशी (पूर्व कुलपति उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय रहे । शेष सभी वैज्ञानिक सत्रों में गुर्दा रोग, प्रसूति रोगों में शल्य विषय पर चर्चा की गयी और लगभग 100 रिसर्च पेपर/अनुभव प्रस्तुत किए गए । शुक्रवार को संस्थान में “पुरा-छात्र सम्मेलन” व दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें सत्र 2017 के छात्र/ छात्राओं को B.A.M.S. की उपाधि प्रदान की गयी । कार्यक्रम में आयोजित पेपर व पोस्टर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पेपर- डा. निखिल गुप्ता व सर्वश्रेष्ठ पोस्टर कु. आराधना सिंह (2021-22) का रहा । संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर एस एन सिंह ने शल्य समागम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये हुए शल्य विशेषज्ञ व आयुर्वेद के मूर्धन्य विद्वानों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया व संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने प्रतिभागियों, संस्थान के सभी चिकित्सक व शिक्षक गण, उपस्थित विद्यार्थियों व सभी अतिथियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
संस्थान में आयोजित दो दिवसीय आयुष मेला में आधुनिक मशीनों के साथ स्वास्थ्य की जांच की गयी और जिसमे अनेक रोगियों को निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया । इन्हीं तिथियों को संस्थान में आयोजित आरोग्य मेले व औषध पादपों की प्रदर्शनी में चिकित्सकों के साथ जनसामान्य ने भी प्रतिभाग किया ।







