Home उत्तर प्रदेश देशहित,निष्पक्ष पत्रकारिता सच्ची श्रद्धांजलि – कुन्दन श्रीवास्तव एनयूजे प्रयागराज ने आजाद की...

देशहित,निष्पक्ष पत्रकारिता सच्ची श्रद्धांजलि – कुन्दन श्रीवास्तव एनयूजे प्रयागराज ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

9
0

प्रयागराज। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया प्रयागराज (एनयूजे) जिला इकाई ने देश के आजादी के आन्दोलन के महानायक मां भारती के वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद को आज कंपनी बाग स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अपित कर श्रद्धांजलि दी। एनयूजे प्रयागराज के जिला इकाई के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने शहीद स्थल आजाद पार्क (अलफ्रेड पार्क) स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हमारी पत्रकारिता मे देशहित सर्वप्रथम तथा निष्पक्ष पत्रकारिता हो। इस पावन अवसर पर एनयूजे प्रयागराज भारत सरकार से मांग करता है कि देश के आजादी के आन्दोलन मे अदम्य साहस वीरता तथा देश के प्रति त्याग ओर बलिदान को ध्यान रखते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न सम्मान दे।
चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शुक्ला, चित्रांशी यादव, मधुर दरबारी, सुशांत त्रिपाठी, वी के यादव, देवेन्द्र शुक्ला, शीतला तिवारी, रतन शुक्ला, अश्वनी श्रीवास्तव, सैय्यद सुहैल हनीफ, आनन्द निषाद, संजय निषाद, मो शाहिद, अखिलेश अस्थाना, जितेन्द्र कुमार, पंकज पाल, कमल राज साहू आदि सदस्य और पदाधिकारी थे।