Home उत्तर प्रदेश देश के किसानों,आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए, मोदी-ट्रंप ट्रेड...

देश के किसानों,आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए, मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल निरस्त किया जाय: एसके पांडे

MIRZAPUR NEWS:  आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर भारत अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।  पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंता और व्यापक आशंकाएँ व्याप्त हैं। इस ट्रेड डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया है और न ही देश की जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है। यह तथ्य सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों(अडानी) के विरुद्ध जांच, समन और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कार्यवाहियाँ चल रही हैं। ऐसे समय में जब देश के प्रमुख उद्योगपति अडानी को अमेरिका में समन जारी होने, एप्स्टीन प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आने जैसी घटनाएँ सामने आई हैं, तब मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की समय-संवेदनशीलता और इसके पीछे की प्राथमिकताओं पर स्वाभाविक प्रश्न उठते हैं। आम आदमी पार्टी के मिर्जापुर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा देश यह भी भूला नहीं है कि राफेल सौदे के दौरान अनिल अंबानी की महज़ 12 दिन पुरानी कंपनी को ऑफसेट पार्टनर बनाए जाने  को लेकर व्यापक सार्वजनिक बहस और गंभीर प्रश्न उठे थे। उस समय भी यह आरोप लगा था कि सरकारी नीतिगत निर्णयों से चुनिंदा कॉरपोरेट समूहों को लाभ पहुंचाया गया। आज जब मोदी-ट्रंप ट्रेड डील सामने आई है, तो यह आवश्यक है कि यह स्पष्ट किया जाए कि कहीं यह डील भी किसी विशेष उद्योग समूह को लाभ पहुंचाने की मंशा से तो नहीं की गई। आप नेशनल काउंसिल के सदस्य व्यास मुनि तिवारी ने कहा मोदी सरकार पर आरोप है कि उसने देश के करोड़ों किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है, क्योंकि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 0 जीरो प्रतिशत टैक्स वसूलेगा, और सबसे गंभीर बात यह है कि भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है, *पार्टी के प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने कहा अमेरिका में किसानों को लगभग 80 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है; ऐसे में भारतीय किसान ऐसी किसी सब्सिडी के अभाव में उनसे कैसे प्रतिस्पर्धा करेगा। *यूथ विंग मिर्ज़ापुर के जिला अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी ने कहा* इस डील में कुछ चुनिंदा वस्तुओं के साथ “और अन्य उत्पाद” जैसे शब्द जोड़कर भविष्य में और अधिक क्षेत्रों को खोलने की गुंजाइश रखी गई है, जिससे देश की आर्थिक सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा दोनों पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। जिला उपाध्यक्ष सीमा खान ने कहा किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग पर इस ट्रेड डील का क्या प्रभाव पड़ेगा — इस पर कोई विस्तृत श्वेत पत्र या संसदीय चर्चा अब तक सामने नहीं आई है। यदि यह डील भारतीय बाजार को असंतुलित तरीके से विदेशी हितों के लिए खोलती है, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव कृषि, रोजगार और स्थानीय उद्योगों पर पड़ेगा। पार्टी के जिला संगठन महामंत्री दिनेश चौबे दिनकर ने कह यह केवल आर्थिक समझौता नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता और कृषि संरचना पर सीधा प्रहार है। इससे छोटे किसानों की आय पर असर पड़ेगा, स्थानीय बाजार विदेशी कंपनियों के लिए खोले जाएंगे और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। आज देश विरोधी मोदी ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ आम आदमी पार्टी, मिर्जापुर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन आयोजित करके मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर जन आक्रोश दर्ज किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित यह ज्ञापन जिलाधिकारी मिर्जापुर के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पांडे को सौंपा गया। आज के कार्यक्रम शामिल रहे व्यास मुनि तिवारी रमाशंकर साहू संतोष यादव आर्यन पांडे सत्यम त्रिपाठी आनंद कुमार सिंह दिनकर चौबे राकेश वर्मा संतोष विश्वकर्मा संतोष सोनी दीपू सेठ रविंद्र सिंह चड्ढा सीमा खान सायला परवीन शहजादे भोलानाथ बियार बसु मोहन प्रेम नारायण तिवारी इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।