PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में युवक की मौत को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर दुबेपुर गांव निवासी राजनाथ वर्मा पुत्र संतराम वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीन अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका पुत्र सोनी लाल वर्मा बाइक से अपनी ससुराल जगदीशपुर लालगंज जा रहा था। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के समीप सड़क पर बैठे मवेशियों से बाइक टकरा गयी। दुर्घटना में सोनी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने सोनीलाल को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।







