Home उत्तर प्रदेश दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत, कोहराम

दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में घायल वृद्ध की बुधवार को मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली के नया पुरवा निवासी बासठ वर्षीय राधेश्याम शुक्ल बीते रविवार को बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच शाम करीब छः बजे गांव समीप अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये। हालत में सुधार देख घायल को घर लेकर चले आये। बुधवार को घायल की हालत अचानक बिगड़ जाने पर परिजन उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा संेटर ले आये। यहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने राधेश्याम शुक्ल को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।