PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में घायल अधिवक्ता ने अज्ञात आटो चालक के खिलाफ लापरवाही को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के इटैला निवासी बेनीलाल शुक्ल तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। रविवार की शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। नोती गांव के समीप एक तेज रफ्तार आटो ने बाइक मे टक्कर मार दी। इससे अधिवक्ता को गंभीर चोटें आ गयीं। इलाज कराने के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर सौपी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।







