Home उत्तर प्रदेश दिवंगत पत्रकार शंभू गिरी के परिजनों से मिले पत्रकार सुरक्षा समिति के...

दिवंगत पत्रकार शंभू गिरी के परिजनों से मिले पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारी, दी आर्थिक सहायता

KUSHINAGAR NEWS: दिवंगत पत्रकार शंभू गिरी के निधन से शोकाकुल परिजनों से शनिवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान जिगना पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हृदयानन्द शर्मा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी—विनोद तिवारी, डी.के. पाण्डेय, मस्तराज शर्मा, उमर फारूक अंसारी, शीतल सिंह और जावेद आलम—जिगना पहुंचे। यहां उन्होंने शंभू गिरी की पत्नी और बच्चों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संगठन की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रदेशाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संगठन हर संकट की घड़ी में पत्रकारों और उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिवंगत पत्रकार के परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की अपील की।