Home उत्तर प्रदेश दारानगर के सौरभ मिश्रा बने डॉक्टर, क्षेत्र में जश्न का माहौल

दारानगर के सौरभ मिश्रा बने डॉक्टर, क्षेत्र में जश्न का माहौल

स्व.पत्रकार अमरेश मिश्रा के पुत्र ने चिकित्सा क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि

KAUSHAMBI NEWS:  नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब दारानगर कस्बे के होनहार युवा सौरभ मिश्रा ने लखनऊ से डॉक्टरी की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे दारानगर में खुशी और उत्साह का वातावरण है।सौरभ मिश्रा स्व.पत्रकार अमरेश मिश्रा के पुत्र हैं। पिता के आदर्शों और सपनों को साकार करते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर चिकित्सा शिक्षा पूरी की। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। जैसे ही डॉक्टर बनने की खबर दारानगर पहुंची, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि सौरभ ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दारानगर के गणमान्य लोगो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों को एक योग्य और  डॉक्टर की सेवा का लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए यह उपलब्धि एक प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।