Home उत्तर प्रदेश दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर...

दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से भगाया, पांच ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदुरा गांव में ब्याही एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता का मजरा बरवा गांव निवासी अनीसा देवी पुत्री रामकेश ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदुरा गांव निवासी राजकुमार के साथ हुई थी, अनीसा देवी का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर, पचास हजार व बुलेट की मांग करने लगे, दहेज मांग न पूरी होने पर 29 मार्च की शाम चार बजे के करीब ससुरालीजन मिलकर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता की आप बीती सुनकर बेटी के ससुराल गए परिजनों के साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पति राजकुमार , ससुर अमरनाथ , सास सुल्ला , नन्द गुड़िया , चचिया ससुर केशन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।