Home उत्तर प्रदेश दलित महिला पर फायरिंग के आरोप में दो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज

दलित महिला पर फायरिंग के आरोप में दो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज

FATEHPUR NEWS: जिले के बिंदकी कस्बे में एक दलित महिला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। ये घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बिंदकी के मोहल्ला नई बस्ती मीरखपुर की रहने वाली शीतल देवी के साथ यह घटना हुई। आरोपी जगदीश उर्फ दुल्लड़ सिंह और उनके पुत्र पीयूष सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते शीतल देवी पर तमंचा लहराते हुए फायरिंग की है। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जिस पर शनिवार के दिन मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली बिंदकी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।