अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
KAUSHAMBI NEWS: 51 शक्तिपीठों में से एक कड़ाधाम में सोमवार को उमड़ी भारी भीड़ के बीच बाईपास इस्माइलपुर रोड से एक बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीपुर दरगाह गांव निवासी छोटे लाल मौर्य पुत्र बाबू राम ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी बोलोरो गाड़ी से बनडीह गांव से गाड़ी लेकर मुंडन के लिए सोमवार को कड़ा के शीतला धाम आया था, छोटेलाल के मुताबिक वह अपनी बोलोरो गाड़ी कड़ा के धोबी घाट के पास खड़ी कर सभी लोग शीतला धाम मंदिर गए थे। और वह गाड़ी लॉक कर थोड़ी दूरी पर नाश्ता करने चला गया करीब महज 20 मिनट बाद लौटने पर उन्हें वहां गाड़ी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा, अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। कड़ाधाम पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।







