KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव में दरवाजे पर बंधी भैंस को बीती रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव निवासी रवि प्रकाश पुत्र प्यारे लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात उसके घर के दरवाजे पर बंधी भैंस अज्ञात चोरों ने पार कर दिया, पीड़ित बुधवार की प्रातः उठा तो भैंस नदारत देख खोजबीन शुरू कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







