KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव की एक महिला का आरोप है कि दो दिन पहले पड़ोस की एक महिला उसके दरवाजे पर कचड़ा फेंक रही थी, जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट कर धमकी देने लगे पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव निवासी किरन श्रीवास्तव पत्नी सुनील श्रीवास्तव ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की सुबह मोहल्ले की एक महिला उसके दरवाजे पर कचड़ा फेंक रही थी, किरन का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी महिला तीन लोगों के साथ मिलकर उसके साथ व उसकी बेटी तान्या के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने संगीता, शिमला, निशा व श्रीमती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







