Home उत्तर प्रदेश दबंग पर फर्जी मुकदमा लगाने व प्रताणित कर रंगदारी मांगने की शिकायत...

दबंग पर फर्जी मुकदमा लगाने व प्रताणित कर रंगदारी मांगने की शिकायत एसपी से

KAUSHAMBI NEWS: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज निवासी रेहान अहमद पुत्र नौशाद अहमद ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बह शुक्रवार की शाम अपने साथी इस्तियाक अहमद के साथ भरवारी बाजार मे घरेलू सामान लेने गया था, उसी दौरान पुलिस के द्वारा प्रार्थी के मोबाइल में फोन आया कि एक व्यक्ति का आरोप है कि रेहान व इस्तियाक ने हमे रास्ते में रोककर मारा पीटा व जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पुलिस से सूचना मिलते ही हम और हमारे साथी पुलिस के बताये स्थान पक्का तालाब मूरतगंज पर पहुंचे, तो वहां पर 112 नम्बर पुलिस मौजूद थी. पुलिस के द्वारा जांच करने के बाद ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, पुलिस वालो ने हमे जाने को कहा तो हम अपने घर चले आए, तो करीब शाम 7 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि प्रार्थी और उसके साथियों पर दबंग द्वारा थाना कोखराज के अन्तर्गत गाली गलौज, मारपीट व छीनैती का झूठा मनगढन्त आरोप लगाया है । पीड़ित रेहान के मुताबिक उसके व उसके साथी इस्तियाक पर लगाए गए आरोप मनगढन्त, और निराधार है। बल्कि दबंग पेशेवर अपराधी है, जो लोगो को फर्जी झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी के रूप में पैसो की मांग करता है साथ ही जो पैसा नहीं देते उन पर फर्जी एससीएसटी जैसी गम्भीर धाराओ में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी देता है। व झूठे आरोप लगाकर एक गैंग के रूप में भोले भाले किस्म के व्यापारी प्रवृत्ति के लोगो को फर्जी तरीके से फंसाने व मुकदमा पंजीकृत कराने व मारपीट करने, फर्जी बलात्कार आदि के मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही का कार्य करते है। पीड़ित रेहान का आरोप है कि दबंग अपने गुर्गो के माध्यम से यह कहलाता है कि अगर 5 लाख नगद और एक आवासीय प्लाट हमे दोगे तो हम तुम्हारे ऊपर लिखित मुकदमा वापस कर लेगे, और रास्ते मे नही आयेगें। यदि पैसो नही दोगे तो इतने फर्जी मुकदमे दर्ज करा देगे तुम लोगो का गांव में रहना दूभर हो जायेगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।